फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेबी रेस में आदर्श ने झटका पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में सोमवार को पर्यावरण निर्माण कार्यक्रम के तहत दिव्यांगों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में दिव्यांगों ने जलेबी रेस, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर आदि खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जलेबी रेस में आदर्श ने पहला स्थान व निखिल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में रिशव ने प्रथम व आदित्या ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम मे प्रतिभागियों व अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन द्वारा इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकारी स्कूल प्रधानाचार्य सतीश कुमार, प्रवक्ता राजेश कुमार, दिनेश पटियाल, मनहोर भोगल संजीव कुमार, सुरेश कुमार व एसएमसी प्रधान अशोक कालिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें