फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में एसबीआई के एटीएम चार दिनों से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में लगे एसबीआई के एटीएम चार दिनों से बंद पड़े हैं। शनिवार तथा रविवार को लोहड़ी पर्व की छुट्टियां होने से एसबीआई के उपभोक्ताओं को मजबूरी में अन्य बैंकों के एटीएम से कैश निकलवाना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी दो या तीन दिनों का अवकाश होता है या फिर कोई त्योहार हो तो एसबीआई के एटीएम में नकदी नहीं होती है और एटीएम बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है लोहड़ी के पर्व पर भी इस बार बस स्टैंड पर स्थापित एटीएम और नादौन एसबीआई बैंक के बाहर बने एटीएम के शटर बंद रहे। सोमवार और मंगलवार को बैंक खुलने के बाद से भी इस बैंक के नादौन बस स्टैंड तथा बैंक शाखा के पास बनाए गए एटीएम के शटर बंद पड़े रहे। जिस कारण उपभोक्ताओं को पेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि यदि वह अन्य बैंकों के एटीएम से धन की निकासी कर रहे है तो बैंक की ओर से तुरंत उनके मोबाइल पर संदेश आता है कि उपभोक्ता एसबीआई के एटीएम का ही प्रयोग करें और अधिभार लगाए जाने से बचें। उन्होंने बैंक प्रबंधन से एटीएम में कैश उपलब्ध करवाने और एटीएम को खोलने की मांग उठाई है। उधर, एसडीएम नादौन अमित मैहरा का कहना है कि समस्या उनके ध्यान में है। बैंक अधिकारियों से इस बारे बात कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें