फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की लूटी वाहवाही

विज्ञापन
him - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में बैंड-5 व 6 का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में एसजेवीएन हेड ऑफ प्रोजेक्ट हमीरपुर ई. ओपी गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैंड के छात्रों ने अभिभावकों का दर्शकदीर्घा में पहुंचने पर वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों से स्वागत किया। प्राचार्या विनीता गुप्ता ने स्वागत भाषण पढ़ा।

मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यातिथि, विद्यालय चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, वाइस चेयरमैन चंद्रप्रभा लखनपाल, प्राचार्या नैना लखनपाल विकासनगर, प्राचार्या हीरानगर विनीता गुप्ता और समन्वयिका मुनीष शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और प्राचार्या ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह व पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग समन्वय, वंशक, अनवेश, युवराज, प्रियांशु, मोहम्मद यासिन, हर्ष, शौर्य, अक्षय, आकाश, आरुष, रजत ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिरोमणि छात्र दिग्विजय सिंह ने मुख्यातिथि के जीवन पर प्रकाश डाला। बैंड के छात्रों श्रीया, प्रियांशी और इश्तिा मेहता ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। लक्की डिप-1 के कमल किशोर को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। समारोह के दौरान स्कूल के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सहित बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें