फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड को आधार से जोडने में सुजानपुर प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
AADHAR
विज्ञापन
हमीरपुर। राशन कार्ड को आधार से जोड़ने में सुजानपुर ब्लॉक प्रदेश भर में अव्वल रहा है। जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ने सुजानपुर में 93.87 फीसदी राशन कार्ड को आधार से जोड़ दिया है। जो प्रदेश में सर्वाधिक है जबकि हमीरपुर जिला आधार सीडिंग में प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर जिला ऊना का कब्जा है।
विज्ञापन

वहीं मंडी जिला राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने में प्रदेश में तीसरे पायदान पर है। हमीरपुर जिला में 5.37 लाख आबादी है। जिसमें से 1.37 लाख डिजिटल राशन कार्ड बन चुके हैं। राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। जिला में 90 फीसदी राशन कार्ड को आधार से जोड़ दिया गया है। सुजानपुर को प्रदेश में अव्वल रहने पर खाद्य आपूर्ति निदेशक जिला हमीरपुर के खाद्य नियंत्रक को सम्मानित कर चुके हैं। राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का सबसे बड़ा फायदा फर्जी राशन कार्ड को विभाग के रिकॉर्ड से बाहर करना है। प्रदेश में हजारों की संख्या में फर्जी राशन कार्ड रद्द हुए हैं। उधर, जिला खाद्य नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने कहा कि सुजानपुर ब्लॉक प्रदेश भर में पहले स्थान पर रहा है। इसके लिए निदेशक ने उन्हें सम्मानित भी किया है। धीमान ने कहा कि इस का श्रेय पूरे कार्यालय स्टाफ को जाता है, चूंकि कार्यदिवस के अलावा सभी कर्मचारियों ने रात को कंप्यूटर सिस्टम पर यह आंकड़े अपलोड किए हैं।
विज्ञापन


जिला में ब्लॉक स्तर पर यह है स्थिति-
सुजानपुर 93.87 फीसदी
हमीरपुर 90.44 फीसदी
बमसन 91.47 फीसदी
बिझड़ी 90.21 फीसदी
भोरंज 89.89 फीसदी
हमीरपुर शहर 91 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें