फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क दुर्घटना में घायल 19 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत रंगस के निकट गत 14 मार्च को हुई बाइक दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई। मृतक साहिल शर्मा 19 वर्ष गत एक माह से टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन था। साहिल को गत 12 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था। बुधवार शाम घर पहुंचते ही साहिल की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। उसे परिजन तुरंत हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था और हमीरपुर में एक शिक्षण संस्थान से फायर एंड सेफ्टी का कोर्स कर रहा था। गत 14 मार्च को साहिल शर्मा निवासी गांव कथलानी अपने दोस्त रजत के साथ बाइक पर सवार होकर रंगस से नादौन की ओर जा रहा था कि सलोआ गांव के निकट उसकी बाइक स्किड हो गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे पहले हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। साहिल की मौत से गांव में शोक की लहर है। वहीं, थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने कहा कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें