फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पिता की मौत के तीन दिन बाद फंदे पर झूला व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा/नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत उपरली सुकड़याह गांव में एक अधेड़ व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक बतौर चालक एक निजी बस में सेवाएं दे रहा था। तीन दिन पूर्व ही उसके पिता की मृत्यु हुई थी। मृतक मदन लाल आयु 52 पुत्र निक्का राम का परिवार उसके पिता की अस्थियां प्रवाहित करने हरिद्वार गया था जबकि पिता का देहांत होते ही उसकी पत्नी अपने दो बच्चों सहित मायके चली गई थी, जिसके कारण वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। मदन लाल गत तीन दिन से अपने भाई के घर पर ही सो रहा था और वहीं अंतिम रस्में निभाई जा रही थीं।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब 5:30 वह वहां से यह कहकर अपने घर चला गया कि नहाने के बाद वापस आ रहा है। सुबह करीब नौ बजे तक जब मदन लाल वापस नहीं पहुंचा तो उसके चचेरे भाई ने उसे उसके घर के बाहर से आवाज लगाई। परंतु जब वह बाहर नहीं निकला तो अंदर जाकर उसने देखा कि मदनलाल का शरीर घर की छत के साथ फंदे पर लटका रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है। वहीं, इस बारे थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने कहा कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें