फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में कोरोना के 19 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वीरवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 141 सैंपल लिए गए। जिनमें से 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन लोगों में अणु का 23 वर्षीय युवक, गांव अमरोह डाकघर बहल की 34 वर्षीय महिला, गांव कोट की 51 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 10 गौड़ा हमीरपुर का 53 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 4 हमीरपुर का 52 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर के री क्षेत्र के गांव स्वाहल का 38 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के गांव घुमारली का 51 वर्षीय व्यक्ति, गांव नेरी का 48 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर तहसील के गांव डमियाणा का 56 वर्षीय व्यक्ति, तहसील टौणी देवी के मोहीं क्षेत्र के गांव भटेर का 54 वर्षीय व्यक्ति और 52 वर्षीय व्यक्ति, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी वार्ड नंबर 2 हमीरपुर का 58 वर्षीय व्यक्ति और 33 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच लोगों 70 वर्षीय बुजुर्ग, 50 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति और 27 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा बड़सर तहसील के गांव बैरी में भी कोरोना संक्रमण का एक मामला पाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला में अभी तक रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल मिलाकर 4622 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 286 पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें