फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्राइमरी स्कूल का मैदान धंसा, मिडल स्कूल में कक्षाएं शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। भारी बारिश से राजकीय प्राथमिक पाठशाला कड़साई का स्कूल मैदान पूरी तरह से धंस गया है। इससे स्कूल में बने शौचालयों, मिड-डे मील भवन को भी खतरा बना हुआ है। कड़साई के प्राथमिक स्कूल में खेल मैदान के बीच बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। कई जगह से यह दरारें कई फीट चौड़ी और कई फीट गहरी हो चुकी हैं। इससे कोई भी हादसा हो सकता है। भारी बारिश के कारण यह जगह धंस गई और यहां स्थित एक शौचालय और सफेदे का पेड़ स्कूल परिसर में गिर गया। एसडीएम बड़सर ने संबंधित स्कूल का दौरा कर फौरी तौर पर उन्होंने के पेड़ को काटने के निर्देश दिए। अभी भी जिस जगह जमीन धंसी है, वहां कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मिड-डे मील के रसोई घर और मुख्य भवन को भी खतरा बना हुआ है। वहां भी कई जगह दरारें आ चुकी हैं। पानी के पाइप टूटने से स्कूल में आपूर्ति भी बाधित है। यहां पढ़ाने वाले अध्यापक और छात्र डर के साये में हैं। कई परिजन तो डर के कारण बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। वर्तमान में बच्चों को माध्यमिक पाठशाला के लिए बनाए गए भवन में पढ़ाया जा रहा है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। वर्तमान में प्राथमिक स्कूल कड़साई में कुल 20 छात्र अध्ययनरत हैं लेकिन स्कूल की जर्जर हालत के कारण वीरवार को कुल 10 छात्र ही स्कूल पहुंचे। अधिकतर परिजनों ने डर के कारण अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां कुछ वर्ष पहले भी ऐसी ही घटना सामने आई थी और उस समय भी जमीन का एक हिस्सा पूरी तरह धंस गया था। इधर, पंचायत प्रधान राम रत्न ने कहा कि घटना के तुरंत बाद प्रशासन को सूचित कर दिया गया था और एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा भी मौका देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुराने समय में यहां गोलू मिट्टी की खदानें हुआ करती थीं और लोग यहां से घरेलू इस्तेमाल के लिए गोलू निकालने के लिए खुदाई किया करते थे। ऐसे में हो सकता है कि यह जगह नीचे से खोखली हो चुकी हो। इस विषय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी लिखा है कि इसके लिए बजट मुहैया करवाया जाए। इस बारे में एसडीएम बड़सर डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि अस्थायी तौर पर माध्यमिक स्कूल में कक्षाएं चलाई जा रही हैं तथा पंचायत प्रधान को आदेश दिए गए हैं कि इस भूमि के चारों तरफ चारदीवारी का निर्माण किया जाए। इस बारे में प्राथमिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि कनिष्ठ अभियंता को आकलन करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें