फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,867 मामलों का निपटारा

विज्ञापन
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निपटान करते हु
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, बड़सर और नादौन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष कुल 6,024 मामले लाए गए, इनमें से 1,867 मामलों का निपटारा कर दिया गया। इन मामलों में कुल 79,94,478 रुपये की राशि जमा की गई। मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित कुल 4,522 मामलों में से 1,219 का निपटारा किया गया और इनमें 13,51,500 की जुर्माना राशि जमा की गई। अभियोग-पूर्व के कुल 711 मामलों में से 177 का निपटारा किया गया और इनमें 5,51,050 रुपये जमा हुए। इनके अलावा अन्य 791 मामले भी राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष लाए गए, इनमें से 471 का निपटारा कर दिया गया और इनमें 60,91,928 रुपये की राशि जमा की गई। अनीष कुमार ने कहा कि अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। इसमें विभिन्न मामलों का निपटारा आपसी सहमति से तुरंत कर दिया जाता है। आमलोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का भरपूर लाभ उठाना चाहिए, क्योंकि इससे उनके धन और समय की बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें