हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत पुलिस ने भरेड़ी बाजार की एक दुकान से अवैध देसी शराब की आठ बोतलें बरामद की हैं। प्रभारी थाना भोरंज कुलवंत वीरवार शाम करीब सात बजे थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त के लिए भरेड़ी बाजार में मौजूद थे। इस दौरान सूचना के आधार पर अंबिका प्रसाद निवासी गांव कक्कड़ डाकघर चंदरूही तहसील भोरंज जिला हमीरपुर की दुकान से 8 बोतलें देसी शराब बिना लाइसेंस और परमिट के बरामद की गईं। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।