फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा पांच, अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में स्वाइन फ्लू का आंकड़ा सोमवार को पांच तक पहुंच गया। इससे पहले जिला में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या चार है। पांचवां मरीज सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने जिलाभर में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिला के उपमंडल भोरंज के एक व्यक्ति के स्वाइन फ्लू पॉजीटिव होने की रिपोर्ट सोमवार को सिविल अस्पताल भोरंज पहुंची है। उक्त व्यक्ति एक सप्ताह से बीमार चल रहा था और बीते शुक्रवार को भोरंज अस्पताल में उपचार को आया था। स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने पर टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। टांडा में स्वाइन फ्लू का टेस्ट होने पर व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है। इसका उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उक्त व्यक्ति नवांशहर पंजाब में नौकरी करता है।
वह एक सप्ताह से बीमार चल रहा था और शुक्रवार रात को भोरंज अस्पताल में आया। जहां से लक्षण पाए जाने पर टांडा रेफर कर दिया गया।
बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया का कहना है कि व्यक्ति को टेस्ट के लिए टांडा रेफर किया गया था। जो स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया है। उसका उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। विभाग ने व्यक्ति के परिवार और आस पड़ोस में दवाई वितरित कर दी है।
विज्ञापन

उधर, जिला में स्वाइन फ्लू का पांचवां मामला आने से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। जनवरी माह में सामने आए पांच मामलों में से दो की मौत हो चुकी है। जबकि दो ठीक हुए हैं और एक उपचाराधीन है। जिला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सावित्री कटवाल ने लोगों को स्वाइन फ्लू से बचने के लिए सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू एच-1 एन-1 वायरस से फैलता है। एच-1 एन-1 वायरस हवा द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
बुखार, खांसी, दस्त, उल्टियां और सांस लेने में कठिनाई होती है। वहीं अगर बुजुर्ग, शुगर एवं दमे के रोगियों में यदि ये लक्षण हों तो खांसते अथवा छींकते समय वे अपने मुंह एवं नाक को रूमाल से ढकें। अपनी नाक, आंखों, कान अथवा मुंह को छूने से पहले और बाद में अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं। अत्यधिक भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं। संक्रमित व संदिग्ध व्यक्ति से हाथ न मिलाएं, न ही गले लगें और अन्य संपर्क बढ़ाने वाले कार्य न करें। चिकित्सक की सलाह के बिना कोई दवाई न लें और खुले में न थूकें। कोई भी लक्षण होने पर अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें