फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कूड़ादान हटाया, अब रेहड़ी लगा दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर को डस्टबिन मुक्त बनाने की मुहिम में शहर अब रेहड़ी-फड़ी वाला शहर बन गया है। दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिका से नगर परिषद ने कूड़ादान क्या हटाया, अब उस जगह पर अतिक्रमण हो गया। कूड़ेदान के लिए चिन्हित स्थान पर अब दो नई रेहड़ियां लगा दी गई हैं। इसके साथ ही शहर के लोगों ने उस स्थान पर कचरा फेंकना बंद नहीं किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कूड़ेदान की जगह दो नई रेहड़ियां और इनके इर्द-गिर्द कूड़े के ढेर लगे हुए पाए गए। बता दें कि इस स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेम कुमार धूमल और वीरभद्र सिंह की ओर से मल निकासी योजना और पेयजल संवर्द्धन योजना की शिलान्यास और लोकार्पण पट्टिकाएं लगाई गई हैं। प्रशासन ने शहर को कूड़ेदान मुक्त बनाने और शहर को सुंदर रखने के लिए सीसीटीवी भी स्थापित किए हैं। लेकिन, इसके बेहतर परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं। गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक शहर में निकासी नालियों पर रेहड़ियों की भरमार है। नगर परिषद के रिकॉर्ड के मुताबिक 185 रेहड़ियां ही पंजीकृत हैं। जिनसे नगर परिषद हर माह 300 रुपये मासिक शुल्क वसूलती है। जबकि शहर में रेहड़ियों की संख्या 200 से अधिक पहुंच गई है। जिसने प्रशासन और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर, नप हमीरपुर के अधीक्षक बुद्धि सिंह का कहना है कि कार्यकारी अधिकारी छुट्टी पर हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के बाहर कूड़ेदान को हटा दिया गया है, लेकिन कुछ लोगों ने अवैध तरीके से वहां पर रेहड़ियां लगा ली हैं। अधीक्षक ने कहा कि ईओ के आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें