फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहन दुर्घटना में एक घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर में तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी ने 7 वर्षीय बच्चे को अपनी चपेट में लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को सुजानपुर स्वास्थ्य केंद्र में प्रथम उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया है। सुजानपुर निवासी नीतू गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 9 ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार शाम उसके दोनों भतीजे अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर वार्ड नंबर 7 में जा रहे थे। घर के समीप पहुंचते ही खडोला की तरफ से आ रही एक काले रंग की स्कूटी जो बिना नंबर के थी, उसने बच्चे को टक्कर मार दी। सुजानपुर डोली वार्ड नंबर 5 में रहने वाला एक युवक स्कूटी को तेज रफ्तार के साथ चला रहा था। स्कूटी तेज रफ्तार के साथ आई और उसके भतीजे धैर्य को टक्कर मार दी। जिसके कारण 7 वर्षीय धैर्य गुप्ता को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर ले गए, जहां उसे प्रथम उपचार देने के बाद टांडा रेफर कर दिया गया। घायल बच्चे का वहां इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी सुजानपुर श्यामलाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें