फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफिले को रोक पूर्व सीएम ने घायल को भिजवाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए आते समय पूर्व मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के शिकार हुए एक दोपहिया वाहन चालक को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भिजवाया। सुजानपुर के लिए आते समय सराहकड़ के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक गिरकर घायल हो गया। यह देखकर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी रुकवाई और अपने सुरक्षा कर्मियों से कहकर घायल को हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने करीब 15 मिनट वहां पर रुक कर घायल की मदद की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सुजानपुर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में जाने के लिए निकल रहे थे। उसी दौरान सराहकड़ के पास एक दोपहिया वाहन चालक गिर गया। मौके पर ही काफिले को रुकवा कर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें