फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस और निजी बस में टक्कर, आधा घंटा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से जाहू रोड पर पड़ते लंबलू कस्बे में शुक्रवार दोपहर को निजी बस और स्कूल बस की टक्कर से करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। हालांकि इस टक्कर में निजी बस में सवार सवारियां और स्कूल बस में मौजूद बच्चे सुरक्षित हैं लेकिन, बस के पिछली तरफ से टकराने के कारण चालकों ने दोनों बसों को सड़क के बीचों बीच खड़ा कर दिया। इससे अन्य वाहनों की भी लबी कतारें लग गई। जाम में कई निजी वाहनों सहित करीब आधा दर्जन निजी और सरकारी बसें फंस गईं।
विज्ञापन

इस कारण बसों में सवार होकर और निजी वाहनों में अपने गंतव्य जा रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। त्योहारी सीजन होने के चलते सड़क पर आवाजाही भी ज्यादा है। बाद में दोनों बस आपरेटरों में समझौता होने के कारण मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। लंबलू बाजार में तंग सड़क होने और वाहनों के बेतरतीब खड़ा रहने से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों में अखिल कुमार, अजय कुमार, प्रमोद सोनी, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार ने पुलिस विभाग से लंबलू में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी की तैनाती की मांग उठाई है। इस संबंध में एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें