हमीरपुर। उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज नेरी में शनिवार को ऑरिंएटेशन कम एंटी रैगिंग सेंसेटाइजेशन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डा. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन के कुलपति डा. हरि चंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। डा. हरि चंद ने छात्रों को नशे से दूर रहकर अनुशासन में रहने की सलाह दी। कहा कि कॉलेज का उद्देश्य छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर उनका भविष्य उज्जवल बनाना हैं। डा. हरि ने कॉलेज में चल रहे कार्यों की सराहना भी की। इस दौरान कॉलेज के डीन डा. पीसी शर्मा ने कॉलेज की गतिविधियों का विवरण किया। शर्मा ने कहा कि इस बार कॉलेज में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कार्यक्रम में डा. आरएस पराशर ने बच्चों को एंटी रैगिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में योगेंद्र नेगी को मिस्टर फ्रेशर और कमालनी को मिस फ्रेशर चुना गया। जबकि प्रशांत को मिस्टर पर्सनेलिटी और प्रगति को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। मुख्यातिथि ने चुने गए प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर डा. कमल ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।