फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबोटा में दो मंजिला गोशाला राख

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत लोहडर के अंबोटा गांव में बुधवार रात दो मंजिला गोशाला जलकर राख हो गई। इससे गोशाला के अंदर रखी इमारती लकड़ी और घास जलकर राख हो गई। रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे सुशीला देवी पुत्री सुंदर सिंह गोशाला के साथ लगते कमरे में सो रही थी। तभी पड़ोसियों के चिल्लाने के आवाज सुनाई दी। जब सुशीला देवी ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि उसकी गोशाला में आग भड़की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने गोशाला के अंदर बंधे मवेशियों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इतने में दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी रास्ता तंग होने के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने पानी ढोकर ही आग पर काबू पाया। अग्निकांड में करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। भोटा पुलिस चौकी के कार्यकारी प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस छानबीन में पाया गया कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें