फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 16 तक करें पीजी कोर्सों के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 16 तक करें पीजी कोर्सों के लिए आवेदन
विज्ञापन

हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 16 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। प्राचार्य डा. हरदेव सिंह जंवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के विभागाध्यक्षों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। डा. जंवाल ने बताया कि एमएससी गणित, एमए अंग्रेजी, हिंदी और अर्थशास्त्र के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 16 जुलाई तक अपने आवेदन संबंधित विभागों में जमा करवा सकते हैं। 18 जुलाई को इन विभागों में प्रवेश काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी। स्नातकोत्तर संकायों में प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए तिथियां इसलिए बढ़ाई गई हैं क्योंकि अभी तक अधिकतर स्नातक छात्रों के प्रवेश परिणाम उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। साथ ही एम-कॉम के लिए प्रवेश प्रक्रिया हिप्र विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा होने के बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें