फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत जब्त करवाने वाले प्रवक्ता की लोकप्रियता भुना रही भाजपा : लेखराज

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में साबित हुई है राणा की लोकप्रियता : कांग्रेस
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा है कि विधायक राजेंद्र राणा पर टिप्पणियां करने के लिए भाजपा जिस प्रवक्ता की लोकप्रियता का सहारा ले रही है, उस प्रवक्ता की जमानत विधानसभा चुनाव में जनता जब्त करवा चुकी है। कांग्रेस नेताओं में ब्लॉक समिति सुजानपुर के उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर और जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा है कि भाजपा के प्रवक्ता दीपक शर्मा कभी इस डाल तो कभी उस डाल पर बैठने के लिए मशहूर रहे हैं और जिस भी पार्टी में वह गए हैं, उस पार्टी का उन्होंने बंटाधार किया है। उन्होंने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा की लोकप्रियता इस बार विधानसभा चुनाव में साबित हो चुकी है। भाजपा प्रवक्ता दीपक शर्मा किस हारे हुए नेता के इशारे पर राजेंद्र राणा के खिलाफ हास्यास्पद टिप्पणियां कर रहे हैं, उसके बारे में जिले की जनता अच्छी तरह जानती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सुजानपुर में शुक्रवार को हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है और अगर भाजपा नेताओं को कार्यक्रम में हाजिरी कम लगी है, तो आने वाले दिनों में एक बड़ी रैली आयोजित करके भाजपा नेताओं का शौक भी पूरा कर दिया जाएगा।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें