फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के लोगों को मेडिकल कॉलेज की सौगात शनिवार को मिलने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम से पहले जिला भाजपा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तथा सांसद अनुराग ठाकुर के भव्य स्वागत के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विधायक नरेंद्र ठाकुर, भाजपा के प्रदेश सचिव विजय पाल सोहारू, जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर जिला में मेडिकल कॉलेज को आरंभ करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तथा सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया जाएगा। इसके साथ ही हमीरपुर के खेल मैदान में भव्य जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के एक दिवसीय प्रवास की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री 16 जून को सुबह 10: 40 बजे हमीरपुर स्थित एनआईटी हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद हमीरपुर के खेल मैदान में वह डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के परिसर की आधारशिला रखेंगे। इसी संस्थान के 1 करोड़ 91 लाख रुपये की राशि से निर्मित आवासीय खंड का लोकार्पण भी करेंगे। इसके उपरांत हमीरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के ग्राउंड में सुबह 11:00 बजे एक विशाल जनसभा को भी संबोध्ेाित करेंगे। मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर कुल 206 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। जिसमें से 125 करोड़ रुपये की राशि केवल भवनों के निर्माण पर व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हीरानगर स्थित सर्किट हाउस में दोपहर का भोजन करने के बाद सायं 2: 45 बजे एनआईटी हेलीपैड से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 200 पुलिस कर्मचारी तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें