फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा रस्म के साथ हुआ चैत्र मेलों का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी/बड़सर(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेलों का आगाज बुधवार को झंडा रस्म के साथ हुआ। उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति ने झंडा रस्म पूरी कर इन मेलों का शुभारंभ किया। इस रस्म में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के महंत 1008 श्रीश्री राजेंद्र गिरि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इससे पूर्व उपायुक्त ने विधिवत पूजा अर्चना कर यज्ञ में आहुतियां डाली। झंडा रस्म पूरी होते ही पूरा मंदिर परिसर पौणाहारी के जयकारों से गूंज उठा। चौदह मार्च से तीस अप्रैल तक चलने वाले इन मेलों के पहले दिन बुधवार को हजारों श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा की पावन गुफा में दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

इन मेलों के आगाज की पूर्व संध्या से ही श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचने शुरू हो गए थे। प्रशासन लोगों की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखेगा। मंदिर को आधा घंटा केवल सफाई के लिए बंद किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं की तलाशी ले रही है। अप्पर बाजार में यातायात असुविधा न हो इसके लिए बैरियर एक से आगे गाड़ियों को नहीं जाने दिया जा रहा है। बैरियर से आगे उन्हीं वाहनों को भेजा जा रहा है जिनके पास न्यास की परमिशन है। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति का कहना है कि न्यास प्रशासन श्रद्धालुओं को हर सुविधा प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर एसपी हमीरपुर रमन कुमार मीणा, एडीसी रतन गौतम, एसडीएम बड़सर एवं न्यास अध्यक्ष विशाल शर्मा, डीएसपी बड़सर धर्मचंद, थाना प्रभारी बड़सर जयनंद, मंदिर अधिकारी प्रेम चंद भाटिया और ट्रस्टी नरेश लखनपाल, कमल पठानिया, योगराज कालिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें