फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता की गुणवत्ता को लेकर किया सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। शहर में स्वच्छता की गुणवत्ता के आकलन और इसमें सुधार की संभावनाओं को तलाशने के लिए दिल्ली से आई टीम सर्वेक्षण कर रही है। टीम शहर के अलग-अलग भागों में स्थानीय लोगों से प्रश्न पूछ सुझाव ले रही है। दिल्ली से आए कार्बी मैनेजमेंट कंपनी के अधिकारी दीप कुमार तथा नगर पंचायत नादौन के स्वच्छता प्रभारी रमन शर्मा ने कहा कि शहर के वार्डों में स्थानीय लोगों से जानकारी ली जा रही है कि वह कूड़ा कहां फेंकते हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी कहां से कूड़ा उठाते हैं। गंदे पानी की निकासी की विभिन्न स्थलों पर क्या व्यवस्था है आदि सहित अन्य जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट बना कर विभाग को सौंपी जाएगी। रमन ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए यह कवायद की जा रही है ताकि इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगे और क्या कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को आ रही समस्याओं के बारे में भी विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है। दीप कुमार ने कहा कि इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट आगे केंद्रीय मंत्रालय तक भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें