भोरंज (हमीरपुर)। विस क्षेत्र भोरंज से विधायक कमलेश कुमारी ने जीत के बाद जनसंपर्क की मुहिम तेज कर दी है। उन्होंने मंगलवार को लदरौर स्थित संतोषी माता मंदिर में शीश नवाकर जनसंपर्क शुरू किया। लदरौर पहुंचने पर व्यापार मंडल तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलेश कुमारी का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक कमलेश कुमारी को स्थानीय लोगों ने शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर कमलेश कुमारी ने कहा कि जो सहयोग और समर्थन भोरंज की जनता ने उन्हें दिया है, उस समर्थन पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से क्षेत्र में विकास की लहर तेज होगी। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मदन, राकेश ठाकुर, महामंत्री अशोक ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दलवीर ठाकुर, मंडल सचिव, बलवंत सिंह, पट्टा पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार, युवा मोर्चा महामंत्री अंकित चंदेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।