धनेटा (हमीरपुर)। गांव बल्ह धनोआ में एक तेजरफ्तार स्कूटर चालक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे स्कूटर सवार घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा में भर्ती करवाया गया है। यह मामला संजीव सिंह पुत्र रणजीत सिंह गांव डिब्ब डाकघर धनेटा तहसील नादौन जिला हमीरपुर के बयान पर पंजीकृत हुआ है। संजीव ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम करीब 6:15 बजे वह शिवहरि के एसके पेट्रोल पंप पर ड्यूटी दे रहा था। इस दौरान पेट्रोल पंप से आगे सड़क के साथ ट्रैक्टर खड़ा था। धनेटा बाजार की तरफ से अश्वनी कुमार पुत्र परस राम गांव बल्ह धनोआ (भदरू) डाकघर धनेटा तहसील नादौन जिला हमीरपुर अपने स्कूटर पर धनेटा की तरफ से तेजरफ्तार से स्कूटर पर आया और खडे़ ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। इससे स्कूटर चालक अश्वनी कुमार जख्मी हो गया जिसे उपचार के लिए पीएचसी धनेटा ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह हादसा स्कूटर चालक अश्वनी कुमार की लापरवाही से हुआ है।