हमीरपुर। कृषि विभाग ने जिला के समस्त किसानों से अनुरोध किया है कि वह अपनी गेहूं की फसल का बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से करवाएं। कृषि उपनिदेशक विनोद कुमार शर्मा ने चालू मौसम में सूखाग्रस्त की स्थिति के दृष्टिगत कहा कि इस कंपनी द्वारा किसानों की गेहूं का फसल का बीमा किया जा रहा है। जिसके लिए किसान को प्रति हेक्टेयर केवल साढ़े चार सौ रुपये यानी 18 रुपये प्रति कनाल की दर से प्रीमियम अदा करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2017 है। इसलिए जिला के अधिक से अधिक किसान उपरोक्त दिनांक से पहले अपनी गेहूं की फसल का बीमा करवाकर लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि प्रसार अधिकारी/ कृषि विकास अधिकारी या विषयवाद विशेषज्ञ से संपर्क करें।