फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ स्वास्थ्य खंड से 18 पंचायतों का टीबी मुक्त होने का दावा

Wed, 25 Feb 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिला स्तर पर गठित टीम करेगी पंचायतों के दावों की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गलोड़ (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड गलोड़ की 18 पंचायतों ने टीबी मुक्त होने का दावा किया है। अब इस दावे की जिला स्तर पर गठित कमेटी जांच करेगी। इसके बाद पंचायतों को अगले महीने होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक टीबी मुक्त पंचायतों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया जाता है। इसके लिए हर खंड से पंचायतें टीबी मुक्त पंचायत होने का दावा करती हैं। इन दावों पर पहले खंड स्तर की टीम जांच करती है। उसके बाद जिला स्तर पर बनी कमेटी जांच करती हैं।
विज्ञापन


कमेटी जांच करती है कि टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा देने के लिए जो मानक तय किए हैं, यह पंचायतें उन दावों को पूर्ण करती हैं कि नहीं। हर स्वास्थ्य खंड से रिकार्ड मंगवाया जाता है। गलोड़ स्वास्थ्य खंड से 18 पंचायतों की सूची भेजी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड गलोड़ के बीएमओ अरविंद कौंडल ने बताया कि टीबी जैसे रोग से अब किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस रोग का पूरी तरह उपचार संभव है। उन्होंने बताया कि खंड से 18 पंचायतों की सूची जिला स्वास्थ्य विभाग को भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें