भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत भयाड़ गांव में एक जीप और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार दंपती घायल हो गया है। घायल पति-पत्नी को भोरंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। जहां पर उनका उपचार चला है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बजड़ौह के गांव गड़ोला के रविंद्र कुमार पुत्र रघुवीर सिंह और उनकी पत्नी सुमना देवी शुक्रवार को संतोषी माता मंदिर लदरौर जा रहे थे कि भ्याड़ के पास पट्टा की ओर से आने वाली जीप से उनकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे स्कूटी सवार रविंद्र की टांगों पर और सुमना देवी को सिर पर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में दोनों को भोरंज अस्पताल लाया गया। बीएमओ भोरंज ललित कालिया ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत का कहना है कि हादसे की सूचना नहीं मिली है।