सुजानपुर विस क्षेत्र के 10 मतदान केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग
सुजानपुर(हमीरपुर)। विस क्षेत्र सुजानपुर के 10 मतदान केंद्रों को वेबकास्टिंग से जोड़ा गया है। चुनाव अधिकारी इन्हें भारत के किसी भी राज्य से देख सकेंगे। वेबकास्टिंग से जोड़े गए मतदान केंद्रों में सुजानपुर, मिहाड़पुर, चोरी, बगैड़ा, कक्कड़, छतरेल, चबूतरा, कुठेड़ा और ऊहल शामिल हैं। उपमंडल अधिकारी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मी मौजूद रहे। इस मौके पर निर्वाचन एवं उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के 104 मतदान केंद्रों के बीएलओ को मतदाता सूचियां दे दी गई हैं। जो आने वाली 12 मई तक लोगों के घरों तक पहुंच कर उनके मत कहां पर पड़ेंगे, एक परिवार में कितने मत हैं, उनके मतों की संख्या नंबर क्या है, तमाम जानकारियां देंगे। उन्होंने कहा कि 19 मई को अधिक से अधिक लोग मतदान करें।