फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन के लिए बजट में हो प्रावधान : मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच की हमीरपुर इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आह्वान किया गया कि हर माह की सात तारीख को मंच की बैठक होगी और उसमें सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। कुछ लोग बैठक में न आकर घर में बैठक कर कहते हैं कि मंच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को लेकर कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

जबकि, मंच समय-समय पर कर्मचारियों की मांगों को उठाता रहता है। मंच ने वर्ष 2017 और दिसंबर 2018 तक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन के लिए सरकार से 16 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में मांग की गई है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का वार्षिक बजट में प्रावधान किया जाए। इस मौके पर सचिव सुरेश कटोच, कोषाध्यक्ष कश्मीर सिंह सोनी, राम लाल, सुरेश कुमार, प्यार चंद, बलवीर बन्याल, अंबे प्रसाद, अशोक कुमार, भाग सिंह, प्रीतम चंद, बलदेव सिंह, किशोरी लाल, सुखदेव, भागीरथ, सुरेश चंद आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें