फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की टक्कर से एनएच पर आधा घंटा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे से बड़सर रोड पर शुक्रवार देर रात दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हालांकि, हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित हैं, लेकिन दोनों वाहनों का नुकसान हुआ है। वहीं सड़क के बीचों बीच दो ट्रकों की टक्कर होने से सड़क पर जाम लग गया। करीब आधा घंटा सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। जाम को बड़सर पुलिस ने खुलवाया। जिसके बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को एक ट्रक चालक सड़क के बीचोंबीच ट्रक को मोड़ रहा था। इसी समय भोटा की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक ने मुड़ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद करीब आधे घंटे तक ऊना-भोटा नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। घटना की सूचना मिलते ही बड़सर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। एसएचओ जगदीश चंद का कहना है कि दोनों पक्षों मे समझौता होने के कारण मामला मामला दर्ज नहीं हुआ। पुलिस ने जाम को खुलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें