फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल 5 तक दें वार्षिक शुल्क का विवरण : उपनिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर जसवंत सिंह ने जिले के समस्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च तथा निजी पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि एचपीपीएसएस पोर्टल पर वर्ष 2018-19 के छात्रवृत्ति आवेदनों का सत्यापन स्कूल स्तर पर 5 मार्च से 20 मार्च तक किया जाना सुनिश्चित करें। यदि किसी भी पाठशाला का छात्रवृत्ति मामला पाठशाला स्तर पर सत्यापित नहीं होता है या कोई त्रुटि पाई जाती है तो पाठशाला के प्रभारी या छात्रवृत्ति प्रभारी और कमेटी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही जिले के सभी निजी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि उनकी पाठशालाओं का शुल्क विवरण, प्रवेश शुल्क, शिक्षण शुल्क, वार्षिक शुल्क जो छात्रों से प्राप्त किया जाता है तथा जो सत्र 2019-20 में लिया जाएगा, उसका विवरण कक्षा बार उप निदेशक कार्यालय को 5 मार्च तक दो प्रतियों में उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें