भोरंज (हमीरपुर)। लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि विधायक भोरंज कमलेश कुमारी ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधक केएस चौहान ने मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की महत्ता उस समय और बढ़ जाती है, जब इन समारोहों में मूल संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मां-बाप बच्चों की बचपन से ही छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि बच्चों में अच्छाई और बुराई की बचपन से ही पहचान करवाना उनका कर्तव्य है।
मुख्यातिथि ने वार्षिक गतिविधियों में विशेष स्थान पाने वाले विद्यार्थियों और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने देवा श्री गणेशा.., नाटी सिरमौर वाली.., धोबन पाणिये जो चली है... पर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। बच्चों में नवनीत, नितिका, अक्षिता, परविंद्र, अमित, आस्था, सुजैन, सारंग, वैशाली, अमित, राधिका, प्रदीप्ति, राहुल, अभिनव, अनुपमा, अमित, राधिका, अभिनव, राधिका, इशिता, आशिमा, अमित धीमान, वैशाली, निकिता, निशांत, नवनीत, अक्षित, ईशा, रिश्व, अंकित, श्रेया, अमित, अंजलि, मनीषा, आयुष, नितिका, राधिका, अमित, को पढ़ाई, खेल और सांस्कृतिक व अन्य उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।