फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बाल स्कूल, वॉलीबाल में न्यू गुरूकुल स्कूल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर ने रविवार को चतुर्थ जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान में किया। यह प्रतियोगिता समाजसेवी स्व. बृजमोहन शर्मा की याद में करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी जिया लाल ने किया। वॉलीबाल में न्यू गुरुकुल स्कूल पक्का भरो प्रथम और गुरुकुल स्कूल हमीरपुर द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी में बाल स्कूल हमीरपुर प्रथम और केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर द्वितीय रहा। लेमन रेस में रितिक और शिवांग, 100 मीटर रेस 4 से 14 वर्ष वर्ग में गोविंद, अक्षय और यश, 100 मीटर दस वर्ष वर्ग में पुष्पेंद्र, रिषी और मन्नत अव्वल रहे। प्रतियोगिता के समापन पर रोटरी क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष डा. चंदन भारद्वाज मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में शुभ प्रभात हेल्थ क्लब बेहतर कार्य कर रहा है। इस क्रम को आगे भी बरकरार रखना होगा। रोटरी क्लब की ओर से भी इसमें पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने अपने पिता स्व. बीआर भारद्वाज सेवानिवृत्त जीएम डीआईसी की याद में क्लब को 7000 हजार रुपये प्रदान किए। वहीं, शुभारंभ पर मुख्यातिथि जिया लाल ने भी क्लब को पांच हजार रुपये प्रदान किए। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष जेएन शर्मा ने विस्तार से क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश बजाज, सचिव आरएल भारद्वाज, रविंद्र ठाकुर, किशोर शर्मा, राजेंद्र मलिक, पुष्पा शर्मा, पूनम शर्मा, अक्षय मलिक सहित कई अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कोच पूर्ण कटोच, अतुल ठाकुर, संदीप शर्मा, रोहित ठाकुर, कुलवंत सिंह, मुकेश कुमार और प्रतिदिन शहर में सुबह सैर करने वाले नियमित व्यक्तियों ज्ञान आर्य और विजय ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें