फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में ही उखड़ी जिला मुख्यालय सड़क की टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के नादौन चौक से पक्काभरो सड़क की टारिंग मरम्मत के दो माह के बाद ही उखड़ गई है। नादौन चौक पर सड़क में पड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने महज दो माह पूर्व ही नादौन चौक से पक्का भरो तक सड़क की मरम्मत करवाई थी लेकिन, यह टारिंग दो माह भी नहीं टिक पाई है। नादौन चौक पर निकासी नाली बंद होने और आईपीएच विभाग की पाइपों से पानी का रिसाव होने के कारण सारा पानी सड़क पर बहता है। इस कारण सड़क की टारिंग उखड़ गई है और इसमें गड्ढे पड़ गए हैं। नादौन चौक पर वाहन चालकों को ब्रेक लगाकर अणु की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए रुकना पड़ता है। ऐसे में गड्ढों में एकदम ब्रेक लगाने के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक सड़क पर गिरकर घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सड़क सिर्फ चौक के पास ही नहीं बल्कि पक्का भरो की तरफ जाते हुए बाईपास और उससे आगे भी उखड़ गई है। जिससे वाहन चालकों सहित यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों में राकेश कुमार, पूर्ण चंद, नीलम कुमार, मुनीष शर्मा, संतोष आदि का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत किए हुए अभी महज दो माह का ही समय हुआ है, लेकिन नादौन चौक पर सड़क में गड्ढे बन गए हैं। यही हालत इस सड़क की पक्का भरो तक है। जिससे वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग हमीरपुर देव राज भाटिया का कहना है कि दो माह पूर्व सड़क की मरम्मत करवाई गई थी लेकिन, पानी के रिसाव के कारण सड़क उखड़ गई है। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। जल्द ही सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें