फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीघ्र की जाएं शारीरिक शिक्षकों को भर्ती, नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ की प्रदेशस्तरीय बैठक का आयोजन भरेड़ी में किया गया। इसकी अध्यक्षता संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश ने की। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रही है। इस दौरान शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर चर्चा की गई। सतीश ने कहा कि शारीरिक शिक्षकों को छोड़कर सभी अध्यापक वर्ग के पदों को भरा जा रहा है जो बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों के लिए निराशाजनक है। उन्होंने सरकार से शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज और कमीशन के आधार पर भर्ती करने की मांग की। बेरोजगार शारीरिक शिक्षक ही ऐसा वर्ग है जो हमेशा उपेक्षा का शिकार होता रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से प्रदेश में सैकड़ों शारीरिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। संघ का कहना है कि यदि शीघ्र ही बैचवाइज और कमीशन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की तो बेरोजगार शारीरिक शिक्षक सड़कों पर उतरकर प्रदेश सरकार और उनकी नीतियों का विरोध करेंगे। प्रेस महासचिव विनय कुमार शर्मा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो बेरोजगार शारीरिक शिक्षक आत्महत्या करने से भी गुरेज नहीं करेंगे, क्योंकि सरकार बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को हर तरफ से हताश और निराश कर रही है। बैठक में प्रदेशभर से एक सौ बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। जिनमें कश्मीर सिंह, शशिपाल, राजेश शर्मा, अनिल ठाकुर, पुरुषोत्तम लाल, राज कुमार, विनोद कुमार, संजीव, सुरेंद्र, पवन, प्रदीप पठानिया, सतीश शर्मा, विनय कौशल, हेम राज, अशोक कुमार, संजय, राजीव, यशपाल, सुनील, सुनीता, संजय, दलीप, प्रेम सिंह, सहित अन्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने यदि बड़े स्तर पर शारीरिक शिक्षकों की भर्ती नहीं की तो बेरोजगार शारीरिक शिक्षक परिवार सहित लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें