फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के किए पांच दर्जन चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ एक विशेष अभियान के तहत दो सप्ताह में करीब पांच दर्जन वाहन चालकों के चालान किए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की सुजानपुर शहर में नो एंट्री हो गई है। स्थानीय पुलिस इसके लिए सख्त नाकाबंदी कर रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोग खासकर महिलाएं बहुत खुश हैं। पुलिस ने दो सप्ताह में एल्कोहल सेंसर मशीन के साथ टेस्ट करके करीब पांच दर्जन वाहन चालकों के चालान किए हैं। संबंधित चालान करके उन्हें न्यायालय के अधीन किया गया है। जहां उन्हें ड्रिंक एंड ड्राइव एक्ट के तहत जुर्माना किया जाएगा। लगातार हो रही वाहन दुर्घटनाओं के चलते प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ आवाज उठाई है।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के माध्यम से नशे में संलिप्त लोगों को बचाने और नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसके तहत स्थानीय पुलिस भी रात्रि नाके लगाकर ऐसे लोगों को पकड़ रही है जो शराब का नशा करके वाहन चला रहे हैं। सुजानपुर थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 दर्जन लोगों के चालान किए गए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि लोग शराब पीकर वाहन न चलाएं ताकि दुर्घटनाएं न हों। सुजानपुर पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें