फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर बनकर बरसी बारिश, तीन मकान एक गऊशाला जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश से तीन मकान, एक गोशाला जमींदोज
विज्ञापन

ल्हासे गिरने से दस घंटे बंद रहा एनएच-70, बगवाड़ा होकर गए वाहन
दो दिनों में भारी बारिश से लाखों का नुकसान, कई घरों की बिजली रही गुल
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिले में दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश से लाखों का नुकसान हो गया है। बारिश से जहां मकान, गोशाला आदि ध्वस्त हुए हैं, वहीं फसल को भी नुकसान पहुंचा है। तहसील हमीरपुर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत जंगल रोपा के रोपा गांव में एक रिहायशी पक्का मकान डंगा गिरने के कारण जमींदोज हो गया। बारिश के कारण मकान की निचली तरफ दिया गया 22 फीट डंगा गिर गया। इसके बाद डंगे के ऊपर बना मकान भी ध्वस्त हो गया। पीड़ित राजेश कुमार ने कहा कि मकान के साथ उनका 92 फीट लंबा और 18 फीट चौड़ा आंगन भी जमींदोज हो गया है। हलका पटवारी ने नुकसान का आकलन कर लिया है। भोरंज उपमंडल के गांव भोरंज में शनिवार रात्रि को वरिंद्र कुमार का रिहायशी मकान गिर गया। मकान के गिरने से तीन लाख का नुकसान हुआ है। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार ने कहा कि हलका पटवारी को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

वहीं मन्वी गांव में दो भाइयों बलबीर सिंह और केशव पुत्र स्वर्गीय ज्वाला सिंह की गोशाला बारिश की भेंट चढ़ गई। गोशाला के गिरने से लगभग 2 लाख का नुकसान हो गया। इस संबंध में भोरंज के तहसीलदार अमर सिंह का कहना है कि स्थानीय पटवारी को मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा शनिवार देर रात को एनएच 70 पर ल्हासे गिरने से अवाहदेवी से हमीरपुर मार्ग करीब दस घंटे अवरुद्ध हो गया। इसे सुबह करीब 8:30 बजे खोल दिया गया। अवाहदेवी से हमीरपुर आने जाने वाली बसें वाया बगवाड़ा होकर अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचीं। इस संबंध में एनएच सब डिवीजन समीरपुर के सहायक अभियंता केके भारद्वाज का कहना है कि सुबह जेसीबी लगवाकर मार्ग को खोल दिया गया था। नादौन उपमंडल की पनसाई पंचायत के डोहग गांव में बारिश से देवेंद्र कुमार पुत्र दुनी चंद का मकान ध्वस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि हादसे में परिजनों की जान बच गई। परिवार को अब पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ रही है। घर का सारा सामान मिट्टी के नीचे दब जाने से अधिकांश सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पनसाई पंचायत के उपप्रधान दिनेश शर्मा ने मौके का दौरा किया। नायब तहसीलदार ओपी लखनपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें