फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि पर प्रश्नोत्तरी में गोपालपुर स्कूल रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना जायका ने भावी पीढ़ी कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना स्तर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतिस्पर्धा का आयोजन हमीरपुर में किया। इसमें परियोजना के पांच जिलों, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर और ऊना के आठ स्कूलों के 40 बच्चों ने भाग लिया। यह सभी बच्चे अपने-अपने जिलों से जिलास्तर की प्रतियोगिताएं जीतकर इस राज्यस्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंचे। मुख्य परियोजना सलाहकार डा. जेसी राणा इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। परियोजना निदेशक डा. विनोद कुमार शर्मा और तकनीकी परामर्श परियोजना के मुख्य सलाहकार इसीजाकी याशीयुकी, मुख्य सलाहकार टीसीपी और आर्ट ऑॅफ लिविंग युवा नेतृत्व कार्यक्रम के प्रमुख योगिंद्र योगी विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

युवा पीढ़ी कार्यक्रम के समन्वयक डा. सुनील चौहान भी इस मौके पर उपस्थित रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीमों से कृषि संबंधी और युवा लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रमों के अंतर्गत दी गई जानकारी से जुड़े कुल 64 प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में जिला मंडी के गोपालपुर स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान, जिला कांगड़ा के स्कूल बीड़ ने दूसरा और जिला कांगड़ा के ही सेराधाना स्कूल को तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विजेताओं को इनाम वितरित किए।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले स्कूल को 2 लाख रुपये, जिसमें स्कूल को 1.6 लाख रुपये का चेक और टीम को 40, 000 रुपये नकद पुरस्कार, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल को 1.5 लाख रुपये, जिसमें से स्कूल को 1.20 लाख का चेक और प्रतिभागी टीम को 30, 000 रुपये नकद और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल को एक लाख का इनाम दिया गया। जिसमें स्कूल 80,000 रुपये का चेक और टीम को 20,000 हजार रुपये दिए। इसी प्रकार प्रत्येक प्रतिभागी स्कूल को 25-25 हजार रुपये के चेक दिए गए। परियोजना मुख्य सलाहकार डा. जेसी राणा ने बच्चों को कृषि के बारे में जानकारी दी। वहीं इसी कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर चुने गए 41 स्कूलों को सोलर लाइटें या वॉटर प्यूरीफायर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें