फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप अब लाउडस्पीकर लगाकर इकट्ठा करेगी कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नप अब लाउडस्पीकर लगाकर इकट्ठा करेगी कूड़ा
विज्ञापन

शहरवासी आवाज सुनकर डंपर वाहन में डाल सकेंगे कूड़ा
कूड़ा गाड़ी सुबह और शाम डोर टू डोर जाकर उठाएगी कचरा
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद हमीरपुर की नई पहल
शहरवासियों को गाड़ी में कूड़ा फेेंकने के बारे में किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर अब डंपर वाहन पर लाउडस्पीकर लगाकर शहरवासियों से कूड़ा इकट्ठा करेगी। इससे शहरवासी आवाज सुनकर डंपर वाहन में कूड़ा डाल सकेंगे। कूड़ा गाड़ी शहर में सुबह और शाम डोर टू डोर जाकर कचरा उठाएगी। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद हमीरपुर की यह एक नई पहल है। शहरवासियों को डंपर गाड़ी में कूड़ा फेंकने के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ गाड़ी पर होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में किसी प्रकार की कोई गंदगी न हो, इसके लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। कूड़ा गाड़ियों पर लाउडस्पीकर लगाकर शहरवासियों को कूड़ा डंपर वाहन में फेंकने के लिए कहा जाएगा। जो लोग डंपर गाड़ी में कूड़ा फेंकने से वंचित रह जाते हैं, वे अब आवाज सुनकर वाहन में कूड़ा डाल सकेंगे। यह डंपर गाड़ी डोर टू डोर जाएगी। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि डंपर वाहन पर लाउडस्पीकर लगाकर लोगों से कूड़ा डंपर वाहन में डालने को कहा जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह कूड़े को खुले में फेंकने की बजाए गाड़ी में ही डालें ताकि, शहर स्वच्छ बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें