फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्कूटियों की टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना क्षेत्र सदर के तहत बोहणी कस्बे में दो स्कूटियों की आपस में टक्कर से तीन लोग घायल हो गए हैं। मनोज कुमार पुत्र अजीत सिंह गांव लोहारा डाकघर बफड़ी तहसील और जिला हमीरपुर ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार शाम वह स्कूटी पर बड़ू पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इस दौरान उसके चाचा का लड़का रोहित धीमान भी स्कूटी पर साथ था। जब वह बोहणी के पास पहुंचे तो दूसरी दिशा से आ रही एक अन्य स्कूटी ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस कारण दूसरे स्कूटी सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है कि यह हादसा स्कूटी चालक नूर हुसैन पुत्र शाहिद हुसैन गांव बाखूरपुर डाकघर बुईसवाड़ी थाना कालिया चौक जिला मालंदा पश्चिम बंगाल की तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण हुआ है। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि हादसे की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें