फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सीवरेज व्यवस्था बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हाउसिंग बोर्ड कालोनी वेलफेयर संगठन हमीरपुर की मासिक सभा का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। संगठन सदस्यों ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण कालोनी में सीवरेज व्यवस्था का बुरा हाल है। चारों ओर गंदगी का आलम है। निर्णय लिया गया कि संगठन का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कर्नल पंजाब सिंह की अगुवाई में विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक करेगा और समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल सांसद अनुराग ठाकुर और विधायक नरेंद्र ठाकुर से भी मिलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान वन, परिवहन निगम, नगर निगम, हिमुडा, राजस्व विभागों से आ रही परेशानियों के बारे में उन्हें अवगत करवाया जाएगा। संगठन सचिव मान चंद शर्मा ने बताया कि पूर्व में उपायुक्त के साथ हुई बैठक में उजागर समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं लेकिन, विभागों ने समस्याओं का समाधान नहीं किया है। सचिव ने कहा कि एचआरटीसी की बसें वर्कशॉप से लेकर कालोनी तक सड़क किनारे खड़ी रहती हैं। इस कारण यातायात बाधित होता है और कालोनी के पास रोजाना जाम लगा रहता है। वहीं राहगीरों को भी इससे परेशानी झेलनी पड़ती है। संगठन ने कालोनी क्षेत्र में पुलिस की गश्त की भी मांग की है। इस मौके पर मनोनीत पार्षद मनोज कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें