फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में फंसा टिप्पर, सड़क पर दो घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के शम्मू ताल कस्बा में बस को पास देते समय एक टिपर अनियंत्रित होकर गहरी निकासी नाली में फंस गया। इस कारण हमीरपुर से जाहू सड़क पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। कस्बा में जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस कारण बस्सी और हमीरपुर की ओर आने-जाने वाले वाहनों को वाया बैलग होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

टिपर के चालक ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह तरक्वाड़ी से बस्सी की ओर रेत ले जा रहा था। शम्मू ताल के समीप तीखे मोड़ पर अचानक निजी बस के आ जाने से और सड़क किनारे गहरी नाली होने की वजह से टिपर अनियंत्रित हो गया और नाली में फंस गया। हालांकि इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों सुरेश कुमार, राजेश, विपन, ओमप्रकाश, रिंकू और नीलू का कहना है कि तंग जगह, तीखा मोड़ और दोनों ही गहरी नालियां होने की वजह से यहां आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। एसएचओ राजीव लखनपाल का कहना है कि इस संबंध में कोई भी शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें