फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक चौगान की टूटी रेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान की सुंदरता को चारों और लगाई गई रेलिंग टूट गई है। जिला प्रशासन को इस चौगान से हर वर्ष लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। बावजूद इसके प्रशासन चौगान की सुध नहीं ले रहा है। नगर परिषद सुजानपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज ठाकुर ने इस पर प्रशासन के प्रति रोष जताया है। सुजानपुर के चौगान की सुंदरता को लेकर काफी वर्ष पहले 50 लाख रुपये की धनराशि से रेलिंग लगाई थी। आज चौगान की हालत जिला व स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन

चौगान में पहले वाहनों के प्रतिबंध के लिए चेतावनी बोर्ड लगा था। अब यह बोर्ड भी हटा दिया गया है। जिसे प्रशासन केवल खास मौके पर ही प्रयोग करता है। चेतावनी बोर्ड न होने से वाहन चालक बिना रोक टोक के चौगान में वाहन दौड़ा रहे हैं। चौगान की रेलिंग जगह-जगह से टूट रही है। हालांकि जिला प्रशासन होली पर्व व चौगान में अन्य कारोबारियों से धनराशि इकट्ठा करते हैं लेकिन प्रशासन चौगान की सुंदरता को बनाए रखने में आंखें मूंदे हुए है। इस संबंध में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद मनोज ठाकुर ने रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन को इस चौगान से खासी आमदनी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसकी देखभाल पर धन खर्चना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें