फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण रोकने को जिला प्रशासन ने बनाई कमेटी

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

हमीरपुर।
नगर परिषद हमीरपुर में शीघ्र अतिक्रमण रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था करते हुए जिला प्रशासन ने कमेटी गठित कर दी है। तहसीलदार हमीरपुर को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सदर पुलिस थाना से एएसआई रैंक का पुलिस अधिकारी और नगर परिषद में जेई लेवल के एक अधिकारी को कमेटी का सदस्य बनाया है। इसके अलावा एनजीओ से भी कुछ लोग कमेटी में शामिल किए हैं।

तहसीलदार की अगुवाई वाली कमेटी हर तीसरे दिन शहर का निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही अतिक्रमण की शिकायतों का मौके पर निपटारा करते हुए अवैध कब्जों को हटाएगी। उपायुक्त ने कमेटी को अतिक्रमणकारियों का मौके पर सामान जब्त करने और चालान करने की शक्तियां भी दी हैं, ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकानदारी न सजा सके।
विज्ञापन


इस समय जिला मुख्यालय हमीरपुर को अतिक्रमण ने बुरी तरह घेरा है। गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक करीब दो किलोमीटर सड़क पर अतिक्रमण किया गया है। यही हाल भोटा चौक से नादौन चौक तक मुख्य सड़क मार्ग पर भी है। अतिक्रमण के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जिलाधीश हमीरपुर संदीप कदम ने अतिक्रमण रोको कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कहा कि शहर में अतिक्रमण रोकने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में तहसीलदार, एएसआई पुलिस, नगर परिषद के जेई और एनजीओ के कुछ सदस्यों को शामिल किया गया है। शहर को साफ सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें