फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीहाउसों की मरम्मत के लिए नहीं मिल रहा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। क्षेत्र के किसानों को पॉलीहाउसों की मरम्मत के लिए सरकार की तरफ से कोई सहायता न मिलने के कारण किसानों ने खेती करना छोड़ दिया है। राज्य सरकार की पॉलीहाउस लगाकर किसानों की आर्थिकी मजबूत करने की योजना धरातल पर धराशायी हो रही है। ज्यादातर पॉलीहाउस खाली पड़े हैं। इनमें से कई पॉलीहाउस फट चुके हैं, लेकिन उनकी मरम्मत करने के लिए अभी तक अनुदान नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

बड़सर उपमंडल में कई किसानों ने आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए पॉलीहाउस लगाए लेकिन कृषि विभाग की बेरुखी के चलते किसान परेशान हैं। पॉलीहाउस में डलने वाले बीज व खाद विभाग के विक्रय केंद्रों पर न ही उपलब्ध हो पाते हैं और न ही इन बीजों व खाद पर अनुदान मिलता है। बाजार में महंगे दामों पर बीज व खाद खरीदना किसानों की पहुंच से दूर है।
उपमंडल के पॉलीहाउस मालिकों रमेश चंद, राजेश कुमार, विजय कुमार, विशाल शर्मा और विपिन ठाकुर ने प्रदेश सरकार से पॉलीहाउस की मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग की है। उधर, कृषि विशेषज्ञ सुरेश बन्याल का कहना है कि तूफान के कारण फटे हुए पॉलीहाउस के लिए बजट उपलब्ध करवाए जाने की डिमांड कर दी गई है। बजट उपलब्ध होने के उपरांत ही अनुदान दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें