फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की टीम ने एएंडए को 337 रन व एक पारी से रौंदा

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम अमतर में चल रही कूच बिहार ट्रॉफी के दूसरे दिन हिमाचल की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 556 रन बनाए और पारी को घोषित कर दी। गेंदबाजी करते हुए एएंडए की टीम की ओर से सबीर खान ने 3 विकेट, अभिषेक ने 2 विकेट, आर्यन ने 2 विकेट और आकाश व तहमीद ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

एएंडए की टीम विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी पहली पारी में 25 ओवर में 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हमीद ने 22 और हंसराज ने 19 रन बनाए। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए एएस जंवाल ने 6 विकेट, एए वालिया ने दो और दो खिलाड़ी रन आउट हुए। एएंडए की टीम फॉलोऑन का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाकर आउट हो गई। हर्ष राज ने 33 रन और हमीद ने 18 रन बनाए। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए एक बार फिर से एएस जंवाल ने 6 विकेट, एए वालिया ने 2 विकेट और एसआर गर्ग व आरएस ठाकुर ने एक-एक विकेट हासिल किया। जिला क्रिकेट महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि हिमाचल की टीम ने इस मैच में एक पारी और 387 रन से विजय हासिल की और अपने खाते में 7 अंक डाले। वहीं, एएंडए की टीम को शून्य अंक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें