रंगस(हमीरपुर)। निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हमीरपुर संदीप कदम के निर्देशानुसार जिला भर की पंचायतों में रविवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत नौहंगी मेें प्रधान हंस राज स्याल की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में प्रधान ने लोगों को मतदान का महत्व बताया। उन्होंने सभी से आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को वीवीपैट के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
इस मौके पर उपप्रधान प्रभात सिंह, कमला देवी, अमर सिंह, विधि चंद, त्रिलोक कटोच, तिलक कटोच, सुशील, विक्रम, रितार सिंह, पुरषोत्तम आदि ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत कक्कड़ में भी ग्राम सभा के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को बिना किसी भय से अपने वोट को डालने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर प्रधान ज्योति ठाकुर और रविकांत ने लोगों को मतदान का महत्व बताया। वहीं जिलाभर की अन्य पंचायतों में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।