हमीरपुर। जिले में मंगलवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1234 सैंपल लिए गए। इनमें से 17 पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि हमीरपुर के निकटवर्ती गांव चामारड़ी और समीरपुर क्षेत्र के गांव मतलाणा में 3-3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुजानपुर के वार्ड नंबर-4 और जाहू में 2-2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। गांव नगरोटा गाजियां, प्रताप गली हमीरपुर, बोहनी क्षेत्र के गांव धलोट, मोवालघाट, बटारली क्षेत्र के गांव सदोह, बणी और पनोह में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।