फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निजी गाड़ी से 17 पेटी देसी और अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत निजी गाड़ी से 17 पेटी देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के तहत वीरवार देर रात पुलिस टीम ग्राम पंचायत जंगल खास में रेन शेल्टर के पास वाहनों का निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान सुजानपुर की तरफ से एक गाड़ी आई। इसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। गाड़ी में छह लोग सवार थे। गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी के अंदर 12 पेटी देसी और पांच पेटी अंग्रेजी शराब मिली। शराब को लेकर गाड़ी चालक और अन्य व्यक्तियों के पास कोई वैध परमिट नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने शराब के साथ गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर पदम सिंह ने मामले कहा कि मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें