फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टैक्सी चालक से 16.41 ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत एक टैैक्सी चालक से पुलिस ने 16.41 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। शुक्रवार रात दो बजे के करीब नाके के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने टीम के साथ झिरालड़ी में एक बजे के करीब नाका लगा रखा था। रात के दो बजे के करीब ऊना की तरफ से एक टैक्सी को चेकिंग के दौरान रोका तो पुलिस को देखकर चालक घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर चालक एवं गाड़ी की तलाशी ली। इसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने टैक्सी चालक से 16.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया। टैक्सी चालक की पहचान जमालद्दीन, उम्र 39 वर्ष, गांव कोट, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वहीं इस बारे में भोटा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने कहा की व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें